Nagaur College, Nagaur- नागौर महाविद्यालय, नागौर Facebook ad: “बधाई हो मेरे शेर.”

Ran for 64 days, from April 19 to June 22, 2026, the last day Crush saw it.
Run by Nagaur College, Nagaur- नागौर महाविद्यालय, नागौर on Facebook. Crush is not the advertiser and does not verify its claims. See this ad in Meta's Ad Library(opens in a new tab)
Want an ad like this for your product?
Crush makes new ad images for your product from this ad: your logo, your product photo, your offer.
Trials from $19.95 USD, then $79.95 USD a month. Cancel anytime.
About this ad
- Meta Ad Library ID
- 1487592519562083
- Platforms
- Facebook, Instagram and Messenger
- Relaunches
- 0
Ad text
बधाई हो मेरे शेर...✌ शानदार... जबरदस्त... जिन्दाबाद...✍✌🤘 "माँ के आशीर्वाद से... किसान के आंगन से... चूल्हे की तपीस से... RAS अधिकारी की दहलीज तक...।" त्याग, धैर्य, संघर्ष, समर्पण और फिर सफलता की एक ऐसी कहानी, जो हर किसी के लिए प्रेरणा का सबब बन गई है... नागौर महाविद्यालय, कुम्हारी दरवाजा, नागौर के (B.Sc—84.98%) के नियमित छात्र व नागौर के खेण गांव के एक सामान्य किसान परिवार के लाडले महेंद्र ईनाणियाँ (पुत्र स्वर्गीय श्री धर्मारामजी ईनाणियाँ, माताजी— श्रीमति संतोष देवी) ने प्रथम प्रयास में ही RAS परीक्षा में ऑल राजस्थान—300वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। यह महेंद्र की सफलता नहीं, बल्कि एक माँ के विश्वास और एक बेटे के अटूट संकल्प की विजय है। कभी-कभी तस्वीरें शब्दों से ज्यादा बोलती हैं— एक तरफ सूट-बूट में आत्मविश्वास से लबरेज वह महेंद्र है जो अब प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बनेगा, और दूसरी तरफ वह मर्मस्पर्शी तस्वीर है जहाँ महेंद्र अपनी माताजी के साथ ज़मीन पर बैठा है। यह तस्वीर उस संघर्ष की गवाह है, जिसे केवल एक माँ और बेटा ही समझ सकते हैं। उस तपते चूल्हे की गर्मी और कच्चे आंगन की शांति ने ही महेंद्र के भीतर वो आग पैदा की, जिसने 'सफलता का सूरज' उगाया है। माँ के संघर्षों से लेकर संयुक्त परिवार (बड़े पापा, बड़ी माँ, भाईयों, बहनों) के अविस्मरणीय सहयोग को सफलता का उपहार देने वाले महेंद्र पर पूरे नागौर जिले को नाज है। सादगी, संस्कार और कड़ी मेहनत का यह संगम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। Hukma Ram Dhayal प्रबंध निदेशक Nagaur College, Nagaur- नागौर महाविद्यालय, नागौर NagaurEducation Nagaur #MyMarwar #RAS #rajasthan #inspiration #hardwork #successstory #nagaur #friends #followersシ゚ #inspirational @top fans








