Raj Kachhap Facebook ad: “आज शालीमार बाजार में कुछ ऐसा देखा कि…”

Ran for 34 days, from May 23 to June 26, 2026, the last day Crush saw it.
Run by Raj Kachhap on Facebook. Crush is not the advertiser and does not verify its claims. See this ad in Meta's Ad Library(opens in a new tab)
Want an ad like this for your product?
Crush makes new ad images for your product from this ad: your logo, your product photo, your offer.
Trials from $19.95 USD, then $79.95 USD a month. Cancel anytime.
About this ad
- Meta Ad Library ID
- 1704253867582486
- Platforms
- Facebook, Instagram and Messenger
- Relaunches
- 0
Ad text
आज शालीमार बाजार में कुछ ऐसा देखा कि मन को कचोट गया। आज मैं कुछ खरीद रहा था, बगल में बजार से महसूल उगाही करने वाला इन लोगों से पैसे वसूल रहा था। एक महिला से पैसे मांगे 50 रु, बगल में उसकी छोटी सी बच्ची थी,वो रो रही थी। अपनी मां से कुछ खाने की जिद कर रही थी। मां ने उसे समझाया चुप रहो खरीद देगे। वसूली करने वाले से अनुरोध करती है कि थोड़ा सा रुक जाइए बेच कर दे देंगे। वो नहीं माना तो अपने बंधे अंचरे से कुछ मुडे़ से नोट निकाला कुल तीस रू थे उसे दिया फिर वसूली वाला आदमी आगे बढ़ गया। मैंने देखा इस महिला के पास 20 दातुन के गट्ठर और थोड़े से कच्चे आम थे। ज्यादा से ज्यादा भी जोड़ा जाए तो 250-300 रु के समान थे। मैंने उस महिला से पूछा कि कहां से आयी है तो बताया कि बानो के महाबुआंग से आयी है और कहा कि अभी बोहनी भी नहीं हुई है और वसूली वाला डांट डपट कर पैसे ले गया। बताया कि वह और उसकी बच्ची दोनों ने कुछ नहीं खाया है। 30 रु ही थे वो भी चला गया। वो सिर्फ रोई नहीं पर उसकी आंखों से उसका दुःख नजर आ रहा था। मैंने मदद करने की नियत से कुछ चीजें उससे खरीद लिया। यहां करने वाले को भी मैं कोई दोष नहीं दूंगा क्योंकि उसने ऊंचे दरों पर टेंडर लिया होगा फिर तो वसुलेगा ही...!! ये बजार एचइसी के अंतर्गत आता है। हमारी राज्य सरकार के नुमाइंदे और रांची के माननीय सांसद महोदय चाहे तो इस तरह के छोटे व्यापारियों की मदद कर सकते हैं। इनके लिए थोड़ी सी जगह ऐसी व्यवस्था कर दें जहां इनसे वसूली न हो। थोड़ी मूलभूत सुविधाएं हों जैसे पेयजल, बाथरूम,शेड इत्यादि। इतनी सी पहल हो जाए तो ऐसे जंगल क्षेत्रों के गांवों से अपनी आजीविका चलाते हेतु जंगली फल सब्जी इत्यादि लाने वालों को बड़ा राहत मिल जाएगा। अपलोग क्या सोचते हैं..अपनी राय जरुर दीजियेगा। Hemant Soren Sanjay Seth CP Singh Roshni Khalkho #ranchi #jharkhand @highlight







